सरायकेला जिले की कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माइक्रो फाइनेंस कर्मी से ₹1.5 लाख की लूट और चर्चित जब्बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। 7 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी अंसारनगर में अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से ₹1,50,000 की लूट की थी। इस मामले में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए नागपुर में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
कपाली लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, आरक्षी दस्तगीर आलम तथा सरायकेला-खरसावां तकनीकी शाखा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

