बारीडीह के 8 साल के आदित्य राज ने मॉडलिंग में दूसरा स्थान हासिल कर जमशेदपुर का नाम रोशन किया

Spread the love

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से उनके घर जाकर मिले। इस दौरान उन्होंने आदित्य को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हौसला बढ़ाया।

गौरतलब है कि महज 8 साल के आदित्य राज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाकर आदित्य ने जमशेदपुर का नाम रोशन किया।

आदित्य की मां वर्षा श्रीवास्तव के अनुसार, यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 13 राउंड हुए। आदित्य ने मॉडलिंग कैटेगरी में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहे।

आदित्य के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में गेम टीचर रह चुके हैं, जबकि उनकी नानी रीतू श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवार अपने नन्हे होनहार की इस उपलब्धि से बेहद खुश और गौरवान्वित है।