जमशेदपुर/पोटका: भीषण गर्मी के बीच पोटका विधानसभा क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री Champai Sorenकी पुत्री दुखनी सोरेन ने प्रशासन से खराब पड़े चापाकलों और जलमीनारों की जल्द मरम्मत की मांग की है।


कोवाली पंचायत अंतर्गत चाड़राडीह गांव में पानी की गंभीर समस्या की सूचना मिलते ही दुखनी सोरेन मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
दुखनी सोरेन ने कहा कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण इलाकों में जल संकट काफी गंभीर हो गया है। ऐसे में खराब पड़े चापाकल और जलमीनारों को तत्काल ठीक किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही बताया कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उनका दौरा लगातार जारी है और वे लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का प्रयास कर रही हैं।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947

