बोकारो: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर दिनांक 24.05.2026 को हरला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक, नगर, बोकारो द्वारा किया गया।


बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, धार्मिक नेताओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से अपील की गई कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
बैठक के दौरान लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया, ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

