शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद मनाने को लेकर आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक

Spread the love

सरायकेला (संजीव मेहता): आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला Abhinav Bhardwaj ने की।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, मुस्लिम समुदाय के सदस्यों एवं शांति समिति के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक का संचालन थाना प्रभारी Vinod Tirkey ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता Om Prakash, Ravindra Nath Chaubey, पूर्व डीएसपी Saryu Paswan, Jagdish Mandal सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।