जमशेदपुर: वार्ड 33 की समस्याओं को लेकर मेयर से मिले रंजीत चौधरी, जल्द समाधान का आश्वासन

Spread the love

जमशेदपुर: वार्ड नंबर 33 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी रंजीत चौधरी उर्फ चुनचुन चौधरी ने मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता से मुलाकात कर वार्ड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रंजीत चौधरी उर्फ चुनचुन चौधरी ने मेयर के समक्ष वार्ड की वस्तुस्थिति को विस्तारपूर्वक रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं की एक-एक जानकारी साझा की और जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर सुधा गुप्ता ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मेयर के सकारात्मक रुख से वार्डवासियों में उम्मीद जगी है कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण होगा और लोगों को राहत मिलेगी।