भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर Bharat Scouts and Guides के तत्वावधान में जल वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई।


कार्यक्रम में रेलवे के वरीय अधिकारी डीएमई सिद्धांत वर्मा, मुख्य यार्ड प्रबंधक प्रदीप प्रसाद, अखिलेश कुमार एवं रेलवे अधिकारी एस.के. बबलू उपस्थित रहे। वहीं स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रमुख संजीत महतो के नेतृत्व में टीम ने इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
इस अभियान में वार्ड-27 की पार्षद रिंकी कुमारी, समाजसेवी राहुल यादव एवं अभिलाष मिश्रा सहित कई लोग शामिल हुए। स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य पप्पू, संतोष, सूरज, सुबोदीप, कमला जी, ऋषभ, समीर, राहुल, सुभाष और परमवीर ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भीषण गर्मी के बीच इस तरह का सेवा कार्य यात्रियों के लिए काफी राहत भरा साबित हुआ और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

