नई दिल्ली: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देशभर में बैंक दो दिनों तक अलग-अलग तारीखों पर बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 27 और 28 मई को विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश घोषित किया गया है। चांद दिखने की अलग-अलग तारीखों के कारण यह छुट्टियां अलग-अलग दिनों में पड़ रही हैं।


27 मई को दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, देहरादून, चंडीगढ़, शिमला समेत कई शहरों में बैंक बंद रहे। इसके अलावा भोपाल, रायपुर, रांची, कोलकाता और पूर्वोत्तर के गुवाहाटी, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल के साथ-साथ केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
वहीं 28 मई को मुंबई, नागपुर, बेलापुर, पणजी, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। पटना, जयपुर, आइजोल और शिलांग में भी इस दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। लोग UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए अपने सभी जरूरी काम कर सकते हैं, जबकि एटीएम सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

