सोनुआ में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, संदिग्ध दवाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

Spread the love

 पश्चिम सिंहभूम: जिले के सोनुआ क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा तीन खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक दुकान में ऐसी दवा पाई गई, जिसका इस्तेमाल नशीली दवाओं के सेवन के लिए किया जा सकता है। हालांकि, दवा की खरीद-बिक्री और स्टॉक की भौतिक जांच में सब कुछ सही पाया गया।

वहीं, अन्य दो दुकानों में इस प्रकार की कोई दवा नहीं मिली और किसी भी दुकान में कोडीन युक्त सिरप नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि दवाएं केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही बेची जाएं।

प्रशासन ने क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता जताई है और लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों या नजदीकी पुलिस थाने को दें।