सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार देर रात खरसांवा चौक पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग और खरसावां थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान बालू खनिज से लदा एक वाहन (JH01-CD-2078) वैध परिवहन कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे विधिवत जब्त कर खरसावां थाना में सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



