आदित्यपुर पुल पर पुलिस की सख्ती, ठेलेवालों को खदेड़ा, ठेले पलटे—विक्रेताओं को हुआ नुकसान

Spread the love

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित खरकई पुल पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें पुल पर ठेला लगाकर फल बेच रहे विक्रेताओं को खदेड़ दिया गया और कई ठेले पलट दिए गए। इस कार्रवाई में ठेलेवालों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बार-बार चेतावनी के बावजूद फल विक्रेता पुल पर ही दुकान लगा रहे थे, जिससे ग्राहकों द्वारा बीच पुल पर वाहन खड़े करने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी।

यातायात बाधित होने और लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार सख्ती बरतते हुए यह कदम उठाया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान ठेले पलटने से गरीब विक्रेताओं को नुकसान हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस की कार्रवाई उचित थी या फिर जरूरत से ज्यादा सख्ती बरती गई।