झारखंड के पूर्व विधायक एवं झामुमो नेता Kunal Sarangi ने बुधवार को विभिन्न जनमुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात की और अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।


मुलाकात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत क्लस्टर पद्धति के क्रियान्वयन में कोल्हान क्षेत्र के विद्यार्थियों की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखने की मांग रखी। साथ ही अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट बंद होने के बाद प्रभावित शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानीय स्तर पर समायोजन का मुद्दा भी उठाया।
इसके अलावा उन्होंने जेटेट पास पारा शिक्षकों से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, पूर्वी सिंहभूम में आए आँधी-तूफान से प्रभावित लोगों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने, कई गांवों में 72 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने तथा चाकुलिया प्रखंड के लैम्प्स केंद्रों में धान खरीद में अनियमितताओं जैसे मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इन सभी जनहित से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

