जमशेदपुर के आज़ाद नगर में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा, अमन और भाईचारे की दुआ

Spread the love

जमशेदपुर: आज़ाद नगर रोड नंबर-1 स्थित अहमदिया मुस्लिम मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया और देश में अमन, शांति व तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज़ की इमामत मौलवी शेख मनान ने की और अपने खुतबे में उन्होंने हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को याद करते हुए त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज़ के बाद विश्व शांति, आपसी भाईचारे और मानव कल्याण के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर जमात के प्रधान सैयद मज़हर उल हक़ ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए शांति, सहिष्णुता और सेवा का संदेश दिया। मस्जिद परिसर में महिलाओं के लिए भी नमाज़ की विशेष व्यवस्था की गई थी, जबकि कार्यक्रम में नेक मोहम्मद, खलील अहमद, मुईनुल हक़, अशरफ अज़ीज़, हामिद अहमद और यासिर अहमद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।