जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा नेशनल एसोसिएशन ऑफ मेंटल हेल्थ एंड अलाइड हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला “माइंडटेक: रीइमेजिनिंग मेंटल हेल्थ थ्रू रिसर्च, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीक, शोध और नवाचार की भूमिका पर गहन चर्चा करना था।


कार्यक्रम में देशभर से आए शोधार्थियों, शिक्षकों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान डिजिटल मेंटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा आधारित शोध, क्लिनिकल इनोवेशन और नैतिक पहलुओं जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य वक्ता के रूप में आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज, पुणे की लेफ्टिनेंट कर्नल प्रेरणा दीक्षित और IIIT रांची के डॉ. जयदीप पति ने मानसिक स्वास्थ्य में तकनीक की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने किया, जबकि कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए तकनीक और शोध बेहद जरूरी हैं। दो दिवसीय इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इसे ज्ञानवर्धक बताया।

