जमशेदपुर : National Women Masters Athletics Championship में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम अब तक कुल छह पदक जीत चुकी है, जिनमें तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।


जमशेदपुर की N. Lalita Rao ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने ट्रिपल जंप और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता, जबकि 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शहर की Geeta Rani ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर टीम को सफलता दिलाई।
इसके अलावा सीआरपीएफ सुंदरनगर की Panomoni Mundi ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। हजारीबाग की Deepika Das Rai ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर Masters Athletics Association of Jharkhand के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव एस.के. तोमर ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से राज्य में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ा है।

