सरायकेला : स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर समेत विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का निरीक्षण उपायुक्त Nitish Kumar Singh ने किया। यह परीक्षा NR School में आयोजित की गई।


रविवार को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि चयन प्रक्रिया की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में योग्य, पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके।

