जमशेदपुर : शहर के वार्ड नंबर 32 में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। वार्ड पार्षद Priyanka Singh, महापौर Sudha Gupta के दिशा-निर्देश में क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और नालियों की सफाई समेत अन्य जनहित कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय हैं।


वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में क्षेत्र में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली है।
इसी क्रम में पार्षद प्रियंका सिंह ने क्षेत्र के सफाई कर्मियों को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर सफाई कर्मियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रियंका सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी समाज के वास्तविक कर्मवीर हैं, जिनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहता है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों का सम्मान करना और उनका मनोबल बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वार्ड 32 में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर पार्षद की सक्रियता की क्षेत्र में लगातार सराहना की जा रही है।

