गम्हरिया स्थित एसएस कॉम्प्लेक्स (द्वितीय तल) में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘द फिटनेस हब जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा फिट जीवनशैली को बढ़ावा देना बताया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


जिम का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश महाली, समाजसेवी संजीव कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव कम करने में भी मदद करता है। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को अपनाने और सकारात्मक जीवनशैली की ओर बढ़ने की अपील की।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह जिम युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखने में मदद करेगा तथा उन्हें खेल और फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा।
जिम संचालक सोनू रजक ने बताया कि यहां अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित ट्रेनरों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि ‘द फिटनेस हब जिम’ सिर्फ एक व्यायाम केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

