जेईई एडवांस्ड 2026 में नवल सिंह का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी में बनाई जगह

Spread the love

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 के घोषित परिणाम में शहर के होनहार छात्र नवल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश का अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। नवल ने अखिल भारतीय स्तर पर 14023वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

नवल सिंह, खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज और वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे शहर में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नवल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाना है। उनका मानना है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

नवल शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने टेल्को स्थित Little Flower School से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। दसवीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि बारहवीं में 98 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा JEE Main में भी उन्होंने 98.73 परसेंटाइल हासिल किया था।

शिक्षकों के अनुसार नवल पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित और अनुशासित छात्र रहे हैं। कठिन विषयों को समझने की उनकी क्षमता और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। नवल की इस उपलब्धि से जमशेदपुर के शिक्षा जगत में गर्व का माहौल है।