भीषण गर्मी में हिन्दू युवा सेना की पहल, सोनारी में शर्बत, गुड़ और चना वितरण

Spread the love

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिन्दू युवा सेना द्वारा सोनारी राम मंदिर चौक पर शर्बत, गुड़ और चना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हजारों लोगों को शर्बत, गुड़ और चना वितरित किया गया। तेज गर्मी के बीच इस पहल को लोगों ने काफी सराहा और कई लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग भी किया।

हिन्दू युवा सेना के संस्थापक Kishore Ojha ने बताया कि संगठन समय-समय पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राजन बाग, विक्की लहेरी, राजा राव, जतिन गोप, राजेश बारी, गणेश, रामाना, महावीर कर्मकार, गजेन्द्र, पारस, बुतरु, ओम प्रकाश बंटी, कमल वर्मा, लोकनाथ साहू, शंकर मुंडा, संतोष लोहार, कपूर दास, मंतोष पौदार, शंभू गोराई और बुद्धेश्वर मुंडा सहित अन्य लोग शामिल थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।