भारत में पैरा खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Ahmedabad में सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन के बीच हुआ। 3 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष पैरा तीरंदाज हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda तथा गुजरात के गृह राज्य मंत्री Harsh Sanghavi मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन को भारत में समावेशी खेल संस्कृति और पैरा खेलों के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी तथा भारत में पैरा तीरंदाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



