दिल्ली में अमरप्रीत सिंह काले की तरुण चुग से शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

Spread the love

दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Amarpreet Singh Kale ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी Tarun Chugh से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री चुग ने संगठन को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। काले ने उनके मार्गदर्शन को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।