झारखंड के Baharagora प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।



