सरायकेला पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत चमारू गांव निवासी प्रेमचंद कालिंदी को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ वर्ष 2019 में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा 9 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सरायकेला द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



