विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Jamshedpur में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिसदन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त Rajeev Ranjan, डीडीसी Nagendra Paswan, एसडीएम धालभूम Arnav Mishra, एडीसी Anurag Tiwari तथा जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की देखभाल और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।