विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सामाजिक संस्था द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Sujata Singh ने की। इस दौरान आदित्यपुर की एमआईजी कॉलोनी और आरआईटी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। संस्था ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हर वर्ष हजारों पौधे लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आरआईटी थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर Shashi Acharya, Sandhya Singh, Sangeeta Singh, Vidya Singh, Ravinder Kaur, Amrita Kultaj, Simran Mehra सहित कई समाजसेवी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।