दिल्ली–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन की घोषणा, 2028 से शुरू हो सकता है काम

Spread the love

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा है कि जल्द ही दिल्ली और सिलीगुड़ी के बीच हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। यह पश्चिम बंगाल की पहली बुलेट ट्रेन होगी, जो दिल्ली को उत्तर बंगाल से तेज रफ्तार रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ेगी।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–पटना–सिलीगुड़ी कॉरिडोर को जोड़कर विकसित की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का काम 2028 से शुरू होने की संभावना है। प्रस्तावित रूट में दिल्ली, नोएडा (जेवर एयरपोर्ट), मथुरा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे प्रमुख शहर शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में बड़ा विस्तार होगा।