शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के आरोपों पर अभिजीत दीपे का आंदोलन तेज, इस्तीफे की मांग पर अड़े

Spread the love

नई दिल्ली: परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा आंदोलन अब और तेज होता दिख रहा है। प्रदर्शनकारी नेता Abhijit Deepeने स्पष्ट कहा है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में करीब 7 हजार लोग शामिल हुए और इसे सफल बताया।

अभिजीत दीपे ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी फैलाया जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेशों में भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और जनसमर्थित बताया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर सड़क पर ले जाया जाएगा। फिलहाल इस आंदोलन को लेकर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है।