टाटा स्टील यूआईएसएल ने लॉन्च किया ‘प्रकृति स्नेह’ ऑर्गेनिक कम्पोस्ट, कचरे से हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love

जमशेदपुर: Tata Steel UISL ने ‘सोचना अच्छा है, करना और बेहतर है’ थीम के तहत ‘प्रकृति स्नेह’ नामक प्रीमियम ऑर्गेनिक सिटी कम्पोस्ट लॉन्च किया है। बेलडीह क्लब में आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) D. B. Sundara Ramam ने इस उत्पाद का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक Atul Kumar Bhatnagar समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

जमशेदपुर में प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 300 टन ठोस कचरे के जैविक हिस्से को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर यह खाद तैयार की जा रही है। ‘प्रकृति स्नेह’ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, शहरी बागवानी और पौधरोपण को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। फिलहाल यह उत्पाद विशेष प्रारंभिक कीमत 10 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है और शहर के विभिन्न टाटा स्टील यूआईएसएल डिपो में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ एवं हरित जमशेदपुर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।