हाजीपुर : वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन के एक कोच में दरार मिलने के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। घटना के बाद पूर्व मध्य रेलवे सहित देशभर के रेलवे जोनों में विशेष सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रेनों और रेलवे परिसंपत्तियों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।


रेलवे के अनुसार, कोच में तकनीकी खामी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), इंजीनियरिंग विभाग और संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों की अतिरिक्त निगरानी, कोचों के निरीक्षण और सुरक्षा जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे पूरे मामले की जांच कर रहा है और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

