मेसी मामले में बड़ा एक्शन की तैयारी, अरूप बिस्वास पर गिरफ्तारी की अटकलें, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हलचल

Spread the love

कोलकाता : मेसी इवेंट से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास को लेकर बड़ी कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के बीच उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने और संभावित गिरफ्तारी की चर्चा ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में भी गतिविधियां बढ़ी हुई बताई जा रही हैं.

यह मामला उस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल इवेंट से जुड़ा है जिसमें बड़े पैमाने पर अव्यवस्था और सुरक्षा खामियों के आरोप सामने आए थे। आयोजक सताद्रु दत्ता ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति कई लोगों की एंट्री, टिकट वितरण में गड़बड़ी और भीड़ नियंत्रण की विफलता जैसी गंभीर बातें हुई थीं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है.

पुलिस और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में पहले से दर्ज शिकायतों के आधार पर पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अभी तक आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है.