कोलकाता : पश्चिम बंगाल में फालता से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘पुष्पा’ नाम से चर्चित टीएमसी नेता जहांगिर खान को नेपाल सीमा के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह सीमा के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता लाया जा रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने और चुनावी विवादों के चलते वह लगातार चर्चा में बना हुआ था। फालता विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान और उससे जुड़ी राजनीतिक घटनाओं के बाद से ही यह मामला सुर्खियों में है।
पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले की आगे जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ की तैयारी कर रही हैं। गिरफ्तारी की खबर के बाद स्थानीय स्तर पर भी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

