नई दिल्ली : हरियाणवी रागनी जगत से जुड़ी चर्चित सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना के बाद फैंस और कलाकारों में गहरा दुख देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी रागनी और लोक संगीत में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनकी कई प्रस्तुतियां और मंचीय कार्यक्रमों ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में गहरा सदमा है और लोग लगातार उन्हें याद कर रहे हैं।
फिलहाल उनके निधन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और संगीत प्रेमी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

