जमशेदपुर: सिखों के पांचवें गुरु Guru Arjan Dev की 401वीं शहादत को समर्पित जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम राहगीरों के बीच ठंडा शर्बत और चना प्रसाद वितरित किया गया।


कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायिक पदाधिकारियों ने भी प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवा कार्य में अमरजीत कौर विश्वास, मलकीत सिंह सैनी, सुधीर कुमार पप्पू, राजीव सिंह सैनी, जगदीप सिंह गोल्डी, नरेंद्र सिंह, अभय सिंह, नंदकिशोर, लूसी, शरैया, सोमा, कावेरी, बबिता जैन, मनप्रीत सिंह सैनी, सरदार शैलेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे सहित कई अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने योगदान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें समस्त मानवता के कल्याण की कामना की गई। वक्ताओं ने गुरु अर्जन देव जी के बलिदान, सेवा, त्याग और मानवता के संदेश को याद करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सद्भाव, सहिष्णुता और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।
सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि छबील सेवा गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में आयोजित की जाती है, जो मानव सेवा और परोपकार की भावना का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।

