पीओके में बगावत की चिंगारी बनी हिंसा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों की खूनी भिड़ंत में 11 मौतें, 70 से ज्यादा घायल

Spread the love

मुजफ्फराबाद : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रतिबंधित संगठन जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह टकराव उस समय भड़क गया जब प्रदर्शनकारी अपने एक सदस्य की मौत के विरोध में जुटे थे।

रिपोर्टों के अनुसार, JAAC ने क्षेत्रीय विधानसभा चुनावों में शरणार्थियों के लिए 12 सीटें आरक्षित किए जाने के फैसले के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियों को लेकर पीओके में असंतोष का माहौल बना हुआ है। हालिया घटनाओं के कारण क्षेत्र में अशांति और राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।