असम मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 12 नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, हिमंत सरमा ने रखे अहम मंत्रालय

Spread the love

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के साथ राज्य सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब सरकार की कुल ताकत बढ़कर 16 मंत्रियों तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने गृह, राजनीतिक, लोक निर्माण (PWD), बिजली तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं वरिष्ठ मंत्री Ranoj Pegu को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है। Ashok Singhal को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मिला है, जबकि Jayanta Malla Baruah को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का कहना है कि नए मंत्रियों को विभाग सौंपने का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है। हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्रियों को अब उनके विभागों की जिम्मेदारी मिल गई है और वे जल्द ही अपने-अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभालेंगे।