टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, तीन वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, जांच से मची सनसनी

Spread the love

पटना : बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में मुमुक्षु चौधरी, तारिणी दास और उमेश सिंह शामिल हैं। जांच एजेंसियां इनकी कथित भूमिका और ठेकेदार रिशु श्री से जुड़े संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।

इस मामले में पहले भी कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है और रिशु श्री से जुड़े वित्तीय लेनदेन तथा सरकारी टेंडरों में कथित अनियमितताओं की जांच जारी है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर SVU ने कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं। वहीं, इस मामले में कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी नजर रखी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वित्तीय लाभ के आरोपों को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है।