अवैध ICU फ्लोर का खुलासा, पुराने नक्शे ने खोली अस्पताल की बड़ी पोल

Spread the love

मुजफ्फरपुर : प्रसाद अस्पताल अग्निकांड की जांच के दौरान प्रशासन को अस्पताल का पुराना नक्शा मिला है, जिससे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि भवन के स्वीकृत नक्शे में पांचवें तल्ले का प्रावधान नहीं था, जबकि वहां ICU संचालित किया जा रहा था। इसी ICU में हाल में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।

जांच अधिकारियों के अनुसार, पुराने दस्तावेजों और भवन मानचित्र के सत्यापन के दौरान यह विसंगति सामने आई। अब यह पता लगाया जा रहा है कि बिना स्वीकृति के अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कैसे हुआ और वहां चिकित्सा सुविधाएं किस आधार पर चलाई जा रही थीं। प्रशासन भवन निर्माण, सुरक्षा मानकों और लाइसेंस संबंधी पहलुओं की भी जांच कर रहा है। अग्निकांड के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मामले की जांच जारी है और संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।