सऊदी अरब :सऊदी अरब में दो भारतीय भाइयों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ईरान को पैसे भेजने की कोशिश की थी। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और सैन्य संघर्ष जैसी स्थिति बनी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रांजैक्शन को सुरक्षा से जुड़े मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लंबे समय से सऊदी अरब में काम कर रहे थे। कथित तौर पर एक भाई ने अपने मोबाइल फोन से ईरान के खाते में राशि भेजी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की और दोनों को हिरासत में ले लिया।
परिवार का कहना है कि दोनों भाइयों के बारे में कई दिनों से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है और उन्होंने भारतीय अधिकारियों से मदद की अपील की है। वहीं भारतीय दूतावास इस मामले में सऊदी प्रशासन से लगातार संपर्क में है और स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है.

