लोहरदगा :राज्यसभा चुनाव में मीनााक्षी नटराजन के नामांकन खारिज किए जाने के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस पूरे विवाद पर झारखंड के कांग्रेस नेता और सांसद सुखदेव भगत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नामांकन रद्द किए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर अपनी बात रखी।


सुखदेव भगत ने कहा कि इस तरह के फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असर डालते हैं और इससे राजनीतिक माहौल में तनाव बढ़ता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे ने अब सियासी गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया है.

