मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनकी तीन बड़ी फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने जा रही हैं। इनमें ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’ और ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ शामिल हैं। लगातार फिल्मों की रिलीज को लेकर फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।


अरशद वारसी ने अपनी इन फिल्मों को लेकर खुशी जताई है और कहा है कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में उनका किरदार काफी अलग और खास बताया जा रहा है, जबकि ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की कॉमिक एंटरटेनमेंट स्टाइल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी, जबकि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई को ओटीटी पर आएगी। इसके बाद ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे अरशद वारसी का पूरा शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है.

