मुंबई : अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर ओटीटी रिलीज का इंतजार तेजी से बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म जल्द ही थिएटर रन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।


फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक ‘भूत बंगला’ का ओटीटी प्रीमियर जून 2026 के मध्य में होने की संभावना है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फिल्म 12 जून 2026 के आसपास नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है, हालांकि यह अभी अनुमानित समय बताया जा रहा है।
अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है और दर्शकों के बीच इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसके डिजिटल रिलीज को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है और सभी इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

