नीति आयोग बैठक में बड़ा मंथन, पीएम मोदी की अध्यक्षता में जुटे सीएम हेमंत सोरेन, विकास पर चर्चा तेज

Spread the love

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस “विकसित भारत–2047” के विजन के तहत देश के विकास रोडमैप को आगे बढ़ाना रहा।

बैठक में समावेशी मानव विकास, रोजगार सृजन, कौशल विकास और राज्यों के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्यों की विकास योजनाओं को केंद्र के साथ बेहतर तालमेल में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक को देश के भविष्य की विकास रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाकर आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने पर विचार किया गया। झारखंड सहित कई राज्यों की परियोजनाओं और विकास प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई.