पवन सिंह की अनंत सिंह से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज, चर्चाओं का बाजार गर्म

Spread the love

पटना : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुलाकात के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है और इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह पहले से ही भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही वह पार्टी के कोटे से विधान परिषद (MLC) के लिए नामांकन कर सकते हैं। वहीं अनंत सिंह का नाम भी बिहार की राजनीति में प्रभावशाली नेताओं में शामिल है, जिनकी मौजूदगी से कई सीटों पर समीकरण बदलते रहे हैं।

इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक आने वाले समय में बिहार की राजनीति में नए समीकरण और रणनीतिक बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है.