ओमान तट पर अमेरिकी हमले से सनसनी, 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत का सख्त विरोध

Spread the love

नई दिल्ली : ओमान तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए अमेरिकी हमले के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना में 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से 3 की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को बचा लिया गया है। शेष लोगों की सुरक्षा और स्थिति को लेकर भारतीय एजेंसियां लगातार संपर्क में हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है.

भारत सरकार ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और अमेरिकी पक्ष से औपचारिक रूप से जवाब-तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नागरिक नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे हमलों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ओमान में भारतीय दूतावास भी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जहाज पर मौजूद भारतीयों में से अधिकांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन तीन नाविकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय तनाव को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं, और भारत ने भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने की मांग की है।