टोक्यो :जापान के स्टार मिडफील्डर और राष्ट्रीय टीम के कप्तान वातारू एंडो को चोट के कारण 2026 फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी है। 33 वर्षीय एंडो लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे और पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।


जापान फुटबॉल एसोसिएशन के अनुसार, एंडो की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला लेना पड़ा। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उन्होंने भावुक बयान में कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की लेकिन पूरी तरह फिट नहीं हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से आगे बढ़ने का निर्णय ले रहे हैं।
एंडो ने जापान के लिए कई वर्षों तक अहम भूमिका निभाई और टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे। उनके इस फैसले के बाद जापानी फुटबॉल टीम को बड़ा झटका लगा है, हालांकि उन्होंने टीम के भविष्य के लिए समर्थन जारी रखने की बात कही है। जापान की टीम अब उनकी जगह नए खिलाड़ी को शामिल कर वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है।

