मुंबई :भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है। यह डील करीब 7.14 करोड़ रुपये की बताई जा रही है, जो तीन साल की लीज अवधि के लिए की गई है। इस प्रीमियम अपार्टमेंट की रजिस्ट्री भी पूरी हो चुकी है और यह शहर के हाई-एंड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित है।


जानकारी के मुताबिक, यह फ्लैट करीब 3,875 स्क्वायर फीट का है और इसमें चार कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है। लीज डील में पहले साल का मासिक किराया 18.50 लाख रुपये तय किया गया है, जिसमें हर साल करीब 7% की बढ़ोतरी होगी। इसी बढ़ोतरी के साथ पूरे तीन साल में कुल किराया लगभग 7.14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
यह डील मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग मांग को भी दर्शाती है। वर्ली जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में इस तरह की बड़ी रेंटल डील्स अक्सर चर्चा में रहती है.

