पुलिस रेड पर भड़के अभिषेक, बोले- पूरे घर की तलाशी ली, अब बताइए क्या मिला?

Spread the love

कोलकाता :तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास पर हुई पुलिस तलाशी को लेकर नाराजगी जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके घर के हर कमरे की जांच की गई। यदि किसी को लगता है कि उन्होंने कुछ छिपा रखा है, तो इसका जवाब तलाशी लेने वाली एजेंसियों से पूछा जाना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और पूरे परिसर की तलाशी ली। यह कार्रवाई कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई। तलाशी अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान शामिल रहे।

इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ममता बनर्जी भी उनके आवास पहुंचीं। तृणमूल कांग्रेस ने तलाशी अभियान को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए इसकी आलोचना की, जबकि मामले को लेकर विभिन्न एजेंसियों की जांच और पूछताछ का सिलसिला जारी है।