फ्रांस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय यूरोपीय दौरे के तहत फ्रांस पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत-फ्रांस नवाचार सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके अलावा मोदी के G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने और विभिन्न वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।


दौरे के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद पहली यात्रा होगी।इसके बाद मोदी फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह इस मंच पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही पेरिस में आयोजित होने वाले वीवाटेक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेकर भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी के वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

