पाटलिपुत्र बवाल के बाद हाई अलर्ट, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जंक्शन पर कड़ी निगरानी

Spread the love

आरा : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर हाल में हुए हंगामे के बाद रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह सतर्क मोड में हैं। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

अधिकारियों ने ट्रेनों में जबरन चढ़ने, चेन पुलिंग, वैक्यूम करने और भीड़ के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की अलग-अलग टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, जबकि उद्घोषणा प्रणाली के जरिए अभ्यर्थियों और यात्रियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पहले से तैयारी की गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि परीक्षा अवधि के दौरान रेल परिचालन सुचारु रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।